Motorola जल्द लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल और Rollable स्मार्टफोन, ऐसी होगी डिजाइन, यहाँ जानें

Motorola जल्द लॉन्च करेगा नया फोल्डेबल और Rollable स्मार्टफोन, ऐसी होगी डिजाइन, यहाँ जानें

Motorola New Smartphone: अब तक मोटोरोला मार्केट में अपनेर कई स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुका है। इस साल कंपनी के नए फोल्डेबल फोन की पेशकश होने वाली हो। Lenovo के सीईओ Yuanqing Yang ने कर दी है। हालांकि अब तक तारीख कन्फर्म नहीं हुई है। साथ ही मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस ईवेंट के दौरान अपने Rollable स्मार्टफोन से भी पर्दा हटा दिया है। बता दें कि कंपनी का पहला फ्लिप फोन 2004 में लॉन्च हुआ था। जिसके बाद मोटो Razr ने यूजर्स को काफी पसंद आई।

मोटो रेज़र के फीचर्स

मोटोरोला अपने रेजर मॉडल आप लगातार काम कर रही है और जल्द ही इस सीरीज के नए वर्ज़न की पेशकश भी करें। सीईओ यांग ने इस डिवाइस से जुड़ी बहुत ही कम जानकारी दी है। उन्होनें बताया की नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के हिन्ज और एप्लीकेशन में सुधार होगा। रिपोर्ट की माने तो इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि Moto Razr 2023 बड़े डिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। साथ ही इसमें अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अब चिपसेट की घोषणा नहीं हुई है।

रोलेबल स्मार्टफोन की प्लानिंग में मोटोरोला

वहीं सीईओ ने इंटरव्यू के दौरान अपने नए Rollable स्मार्टफोन के कान्सेप्ट की बात भी कही। कैमरा से अच्छी फोटोग्राफी के लिए यूजर्स फ्रेम को कंट्रोल कर पाएरंगे। इस फोन में सेल्फ़ी कैमरा टॉप से रोल डाउन होगा। जिससे सेल्फ़ी आसानी से ली जा सके। इसका मतलब यह है कि एक डबल टैप में डिस्प्ले साइज़ को रोल किया जा सकता है। इसमें डिजाइन के साथ कई शानदार फीचर भी मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews