आ रहा है Motorola Penang, किफायती होगा स्मार्टफोन, सामने आई पहली तस्वीर, जानें डिटेल्स

आ रहा है Motorola Penang, किफायती होगा स्मार्टफोन, सामने आई पहली तस्वीर, जानें डिटेल्स

Upcoming Smartphones: मोटोरोला इस साल अपने कई स्मार्टफोन्स की पेशकश कर चुका है वहीं इस लिस्ट में कई प्रोडक्टस हैं। अब Motorola Penang भी इनमें शामिल हो चुका है। आपको बता दें की पेनांग मलेशिया के एक स्टेट का शाम है। Gadget Gang की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने इस स्मार्टफोन पर काम रही है। साथ ही फोटो भी शेयर की है।

तस्वीरों को देख कर कहा जा सकता है की यह डिवाइस नॉटेबल टॉप बेज़ेल और थिक चीन के साथ आयेगी। स्मार्टफोन के बैक में दो कैमरा कटऑउट्स है आउट फ्रंट-सेंटर में पंच होल दिया गया है। राइड साइड में वॉल्यूम बटन और पॉवर बटन है। इसमें डुअल कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश्लाइट के साथ मिल सकता है। साथ ही सेंटर में मोटोरोला का लोगों भी देखा जा सकता है। हालांकि अब तक स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना कंपनी ने इसे लेकर कोई भी घोषणा की है।

रिपोर्ट के मुताबिक Motorola Penang  दो कलर वेरिएन्ट में लॉन्च होगा, जिसमें Basalt ब्लू कलर और ओपल सिल्वर कलर शामिल है। इसके दो कलर ऑप्शन भी मिल सकते है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी/128जीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह भी कहा जा रहा है यह मोटोरोला का किफायती स्मार्टफोन होगा, जो अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। इसके नाम Penang 5जी और Penang+ हो सकता है, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है आगे जाकर इसके नाम अलग भो हो सकते है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews