Motorola का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा भारत में तहलका, लॉन्च कन्फर्म, नया टीज़र जारी, Killer है लुक, ऐसे होंगे फीचर्स

Motorola का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा भारत में तहलका, लॉन्च कन्फर्म, नया टीज़र जारी, Killer है लुक, ऐसे होंगे फीचर्स

Upcoming Smartphone: मोटोरोला अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। चीन और ग्लोबल मार्केट के बाद नया Motorola Razr 40 Ultra भारतीय बाजारों में जल्द ही दस्तक देने वाला है। कंपनी ने एक टीज़र के जरिए नए स्मार्टफोन की लॉन्च कन्फर्म कर दी है। इस बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी। हालांकि अब तक कोई लॉन्चिंग डेट कंपनी की ओर से कन्फर्म नहीं की गई है।

कंपनी ने टीज़र में स्मार्टफोन के नाम को लेकर कोई बात नहीं कही है। संभावनाएं हैं Motorola Razr 40 और अल्ट्रा मॉडल दोनों एक साथ लॉन्च होंगे। नए मोटोरोला Razr 40 अल्ट्रा के फीचर्स पहले से ही सामने आ चुके हैं। मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा का 6.9 इंच PLOED प्राइमरी  स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ मिलेगा। वहीं कवर डिस्प्ले 3.6 इंच और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

रेजर 40 अल्ट्रा Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 3,800mAh बैटरी 30W ट्यूर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगा। इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट  भी मिल सकता है। डिवाइस में 12 मेगापिक्सल मेन कैमरा, OIS सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और मैक्रो सेंसर मिलेगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा जोड़ा गया है।

स्मार्टफोन के तीन कलर ऑप्शन उपलब्द होंगे, जिसमें Infinite Black, Glacier Blue और Viva Magenta शामिल हैं। यूएस और कनाडा में इसकी सेल 23 जून से शुरू होगी। चीन में सेल 5 जून से शुरू होने वाली है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews