Motorola ThinkPhone से जल्द उठेगा पर्दा, बिजनेस ग्रेड का होगा फोन, कंपनी ने कर दी घोषणा, जानें फीचर्स

Motorola ThinkPhone से जल्द उठेगा पर्दा, बिजनेस ग्रेड का होगा फोन, कंपनी ने कर दी घोषणा, जानें फीचर्स

Upcoming Smartphones: मोटोरोला ने अपने नए बिजनेस ग्रेड स्मार्टफोन से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने ट्विटर पर टीज़र जारी कर दिया है। CES 2023 टेक एक्सीबिशन के दौरान इसकी घोषणा की जाएगी, जिसका आयोजन 5 जनवरी से 8 जनवरी तक होगा । यहाँ बात Motorola ThinkPhone की हो रही है। इसकी डिजाइन की हल्की झलक भी सामने आ चुकी है। इसकी पेशकश से पहले ही फीचर्स और डिजाइन का खुलासा हो चुका है।

खास होंगे फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक हों एल्युमिनियम फ्रेम और अरमिड फ़ाइबर इँले रियर सेल के साथ लॉन्च होगा। बैक में स्पोर्टिंग टीज़र को देखा जा सकता है। कोने में एक रेड कलर का बटन दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो थिंकफोन में स्नैपड्रैगन 8 लस जेन 1 चिपसेट 8 जीबी/12जीबी रैम के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ 128जीबी, 256जीबी, 512जीबी इंटरनल स्टोरेज भी मिल सकता है। स्मार्टफोन में 6.6इंच P-OLED डिस्प्ले फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

ऐसी होगी बैटरी और चार्जिंग सुविधा

रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा। जिसमें 5,000mAh की बैटरी में 68W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी मिल सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि ThinkPhone में 15W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। इसके अलावा फिंगरप्रिन्ट स्कैनर और IP68 रेटेड बॉडी भी मिलेगा।

ट्रिपल रियर कैमरा होगा उपलब्ध

मोटोरोला थिंकफोन में यूजर्स को ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फ़ी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। कीमत की बात करें तो इसे लेकर अब तक कोई भी अपडेट कंपनी ने नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews