आ रहा है Motorola का नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन, स्पेसिफिकेशन लीक, कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, जानें डिटेल

Moto G35 5G मार्केट में जल्द ही दस्तक दे सकता है। मॉडल नंबर, बैटरी, प्रोसेसर और कई जानकारी सामने आ चुकी है।
motorola g35 5g

Motorola New Smartphone: ग्लोबल मार्केट में जल्द ही मोटोरोला का नया स्मार्टफोन “Moto G35 5G” की एंट्री होने वाली है। यह कंपनी के बजट फ़्रेंडली डिवाइसेस में से एक है। इसे अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। इस लिस्ट में गिकबेंच, एससीसी, ईईसी, ईयूटी, टीयूवी, यूएल डेमको और IMEI शामिल है। स्पेसिफिकेशन भी सामने आ चुके हैं।

मॉडल नंबर का खुलासा

अलग-अलग सर्टिफिकेशन वेबसाइट के मुताबिक मोटो जी35 का मॉडल नंबर XT2433 -1, XT-2433-4, T2433-2, XT2433-5 और XT2433-3 है। बैटरी पैक, नेटवर्किंग और चार्जिंग सपोर्ट के जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

 प्रोसेसर

गीकबेंच सर्टिफिकेशन की माने तो मोटोरोला का अपकमिंग फोन UNISOC T760 SoC से लैस होगा। सिंगल कोर टेस्ट में इसे 743 प्वाइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट 2,363 प्वाइंट्स प्राप्त हुए हैं। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा।

बैटरी और स्टोरेज

यूएल डेमको डेटाबेस लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस 4,850mAh के साथ आएगा। वहीं टीयूवी सर्टिफिकेशन के मुताबिक यह 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम भी मिलेगा।

21 अगस्त को लॉन्च होगा मोटोरोला ये फोन

हाल ही में मोटोरोला ने फ्लिपकार्ट को नए स्मार्टफोन का ऐलान किया है। जिसे “Moto G35” बताया जा रहा है । लेकिन यह Moto G45 5G निकला, जो 21 अगस्त ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाला है। इसे Snapdragon 6s Gen 3 SoC से लैस किया गया है। फोन 6.5 इंच 120 Hz डिस्प्ले, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 8जीबी रैम, 13जी बैंड्स, स्मार्ट कनेक्ट और 50 मेगापिक्सल क्वाड पिक्सल कैमरा मिलता है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें रेड, ग्रीन और ब्लू शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews