भारत में आ रहा है नया Coca Cola Phone, लुक ने बनाया सबको दीवाना, ऐसे होंगे फीचर्स, मार्च में होगा लॉन्च

भारत में आ रहा है नया Coca Cola Phone, लुक ने बनाया सबको दीवाना, ऐसे होंगे फीचर्स, मार्च में होगा लॉन्च

New Smartphones: बहुत जल्द भारत में नया Coca Cola Phone लॉन्च हो सकता है। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि यह मार्च 2023 तक भारतीय बाजारों में एंट्री ले सकता है। स्मार्टफोन की डिजाइन और कुछ फीचर्स से फर्स्ट लुक के साथ ही पर्दा हट चुका है। इससे जुड़ी कई अफवाएं भी इंटरनेट पर फैल चुकी है। रिपोर्ट की माने तो कोका कोला अपने इस स्मार्टफोन को किसी कंपनी के साथ पार्टनरशिप में ला रही है।

Coca-Cola Phone

Coca-Cola Phone की डिजाइन

फोन को Realme 10 4G का स्पेशल एडीशन भी बताया जा रहा है। कोका कोला फोन की डिजाइन रियलमी 10 के काफी मिलती-जुलती है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके फीचर्स भी एक जैसे होंगे। हालांकि अब तक कंपनी ने डिवाइस को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। टिप्सटर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के मुताबिक फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ में एलईडी फ्लैश लाइट भी दिया गया है।  दायें तरफ वॉल्यूम बटन दिया गया है।

Realme 10 4G

ऐसे हो सकते हैं फीचर्स 

बता दें कि रियलमी 10 4जी में भी डुअल कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट कैमरा के साथ मिलता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी इसमें दिया गया है। अन्य फीचर की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.5 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED  डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। यह मीडियाटेक हेलिओ जी99 SoC से लैस होता है। जिसके साथ 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews