7000mAh बैटरी के साथ आ रहा है नया Huawei Enjoy 60X, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले, नोट कर लें ये तारीख

7000mAh बैटरी के साथ आ रहा है नया Huawei Enjoy 60X, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले, नोट कर लें ये तारीख

New Smartphone: हुवाई अपने एन्जॉय सीरीज को एक्सपैंड करने की पूरी तैयारी कर चुका है। बहुत जल्द नया Huawei Enjoy 60X लॉन्च होगा। स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारी लीक हो चुकी है। जिसके साथ कुछ की-फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। डिवाइस 6.95 इंच बड़े डिस्प्ले और 7000mAh बैटरी के साथ मार्केट में दस्तक देगा। कुछ दिनों में इसकी पेशकश हो सकती है। लॉन्चिंग डेट भी सामने आ चुकी है।

17 अप्रैल, 2023 को आयोजित होने वाले एक ईवेंट नए एन्जॉय 60X की लॉन्चिंग होगी। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन अब तक सामने नहीं आए हैं। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द डिवाइस से जुड़ी कोई नई घोषणा करेगा।

बात Huawei Enjoy 60 के फीचर्स की बात करें तो हैंडसेट 6.75 इंच डिस्प्ले और 60Hz एलसीडी रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन Kirin 710A प्रोसेसर से लैस होता है। इसके दो स्टोरेज वर्ज़न उपलब्ध होते हैं, जिसमें 8जीबी+128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज शामिल हैं। हुवाई एन्जॉय 60 HarmonyOS 3.0 सिस्टम पर आधारित है। हालांकि डिवाइस में 6000mAh की बैटरी और 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ ऑफ फील्ड कमेरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध होता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews