भारत में तहलका मचाने आ रहा है नया Sumsung Galaxy F14, बस कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

भारत में तहलका मचाने आ रहा है नया Sumsung Galaxy F14, बस कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

Upcoming Smartphone: भारत में सैमसंग के नए एफ सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्चिंग बहुत जल्द होने जा रही है। जो जनवरी 2023 में बाजारों में दस्तक देगा। इस नए हैंडसेट का नाम Sumsung Galaxy F14 बताया जा रहा है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मोबाइल 5जी नेटवर्क के साथ आएगा या नहीं। यह गैलक्सी एफ13 का उतराधिकारी होगा, जो मिड रेंज फोन में से एक हो।

जनवरी के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

रिपोर्ट की माने तो अगले साल जनवरी के पहले सप्ताह में नया गैलक्सी एफ 14 लॉन्च हो सकता है। उम्मीद है कि कंपनी भी इससे जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा जल्द करेगा। वहीं इसकी बिक्री कमर्शियल वेबसाईट फ्लिपकार्ट पर होगी। कहा जा रहा है कि इसके ज्यादातर फीचर्स Sumsung Galaxy F13 से मिलते-जुलते होंगे। अब स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Sumsung Galaxy F13 के फीचर्स

बात Galaxy F13 की करें तो इसमें 6.6 इंच फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। Exynos 850 चिपसेट, Mali G52, 4जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। इतना ही नहीं इसमें रैम एक्सपेंशन और माइक्रो एसडी कार्ड भी मिलता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस और 2 मेगापिक्स मैक्रो शूटर शामिल है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है। इस मोबाइल में 6,000mAh की बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews