Nokia G11 Plus चुपके से हुआ लॉन्च, मिल रहे कई कमाल के फीचर्स, कीमत करीब 10000 रुपये

Nokia G11 Plus चुपके से हुआ लॉन्च, मिल रहे कई कमाल के फीचर्स, कीमत करीब 10000 रुपये

Source: Social Media

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Nokia G11 Plus लॉन्च हो चुका है। हालांकि लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन की चर्चा अधिक नहीं थी। अपने जी सीरीज को बढ़ाते हुए कंपनी ने Nokia G11 Plus को ऑफिशियल कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कई अपग्रेडेड फीचर्स उपलब्ध है। कहा जा रहा है एक बार इसकी बैटरी चार्ज करने पर 3 दिनों तक चलेगी। इस स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: चारकोल ग्रे और लेक ब्लू कलर।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12T और Xiaomi 12 Lite के डिजाइन-फीचर से उठा पर्दा, जल्द होंगे स्मार्टफोन लॉन्च, जाने फीचर्स

वहीं अब Nokia G11 Plus के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 4जीबी रैम 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। वहीं बैक में डुअल रियर कैमरा मौजूद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल सेकेन्ड्री सेंसर है और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी है। कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश भी उपलब्ध है।

पिछले महीने ही इस स्मार्टफोन को गीकबेन्च पर देखा गया था। स्मार्टफोन में 6.517 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले 90hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध है। वहीं कीमत की बात करें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से Nokia G11 Plus की कीमत 10,700 रुपए बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews