6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया ऐलान, यहाँ जानें डीटेल

6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Nokia का नया स्मार्टफोन, कंपनी ने कर दिया ऐलान, यहाँ जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: यदि आप नोकिया के मोबाइल फोन को पसंद करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। भारतीय बाजार में जल्द ही कंपनी अपना नया 5 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। 6 सितंबर को Nokia X सीरीज का नया फोन लॉन्च हो सकता है। जिसे लेकर कंपनी ने टीज़र भी जारी किया है। नाम का खुलासा आधिकारिक तौर नहीं हुआ है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह “Nokia X30 5G” का सक्सेसर होगा। हालांकि इस बात का पता 6 सितंबर को चलेगा।

संभावित कीमत

कहा जा रहा है कि नोकिया का नया स्मार्टफोन कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में से एक होगा। टीज़र में फोन की हल्की झलक देखी गई है। बता दें कि अब तक कंपनी ने भारत में केवल एक ही 5जी स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम “Nokia X30 5G” है, इसकी कीमत 40 हजार रुपये से कम है।

Nokia X30 5G के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नोकिया एक्स30 में 6.43 इंच AMOLED स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। डिवाइस को Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी/8जीबी रैम मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल फ्रंट मिलता है। एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित फोन में 4200mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा हैंडसेट में IP67 सर्टिफाइड है, जो इसे पानी से बचाता है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिला ग्लास मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews