बिना चार्जर के आ रहा है Nothing Phone 1, सामने आया कैमरा सैम्पल, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें खास बातें

बिना चार्जर के आ रहा है Nothing Phone 1, सामने आया कैमरा सैम्पल, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, जानें खास बातें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। जल्द ही Nothing Phone 1 भारत और ग्लोबल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबें समय से हो रही है और आखिरकार कुछ दिनों में ही यह स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। 12 जुलाई 2022 को एक ईवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। यह मौजूद कई स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर भी देने वाला है, जिसमें Oneplus और सैमसंग के स्मार्टफोन भी शामिल है। Nothing Phone 1 के दो कलर मॉडल उपलब्ध होंगे: ब्लैक और व्हाइट।

हाल ही में स्मार्टफोन का कैमरा सैम्पल सामने आया है, जिसे देख कर इसके कैमरा क्वालिटी का पता लगाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के 16 मेगपिक्सल का अल्ट्रा वाइड रियर कैमरा सेट किया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध है। कैमरा सैम्पल यहाँ देख सकते हैं।

यह भी पढ़े… क्या आप भी भरने जा रहे Income Tax Return फाइल तो उससे पहले चेक कर ले 26AS, वरना होगा नुकसान

यह खुलासा हुआ है की नथिंग का यह स्मार्टफोन बिना चार्जर के आ रहा है, अनबॉक्सिंग के दौरान बॉक्स में टाइप सी यूएसबी केबल पाया गया लेकिन चार्जर नहीं। वहीं यह भी कहा जा रहा है की Nothing Phone 1 वायरलेस चार्जिंग सुविधा के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 4500mah की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ उपलब्ध हो सकता है।

अब बात कीमत, प्रोसेसर और डिस्प्ले के करें तो Nothing Phone 1 की की कीमत 31,000 रुपये से लेकर 36,000 रुपये तक हो सकती है। इसके तीन स्टोरेज वेरिएन्ट होंगे 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी, सबकी कीमत भी अलग होगी। स्मार्टफोन 6.5 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हो सकता है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 778G Plus चिपसेट होने की भी संभावना है। हालांकि कंपनी ने ऑफ़िशियली कई फीचर्स और कीमत का खुलासा अब तक नहीं किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews