मोबाइल मार्केट में जल्द होगी Nothing Phone 1 Lite की एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

मोबाइल मार्केट में जल्द होगी Nothing Phone 1 Lite की एंट्री, कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिनों पहले ही Nothing Phone 1 लॉन्च हुआ था, जो कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन पर काम शुरू कर चुकी है। बहुत जल्द मोबाइल मार्केट में Nothing Phone 1 Lite की एंट्री हो सकती है। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन की कीमत पिछले मॉडल से कम होगी और इसमें कई बदलाव भी नजर आएंगे। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक साझा नहीं की है।

यह भी पढ़े… RBI एक बार फिर कर सकता रेपो रेट में वृद्धि, कुछ दिनों में कर सकता है ऐलान, ग्राहकों पर होगा असर, जानें

Nothing Phone 1 Lite के फीचर्स और डिजाइन काफी हद्द तक Nothing Phone 1 से मिलते-जुलते होंगे। इसमें पहले मॉडल की तरह ट्रैन्स्पैरन्ट पैनल मौजूद होगा। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है की स्मार्टफोन की डिजाइन एक जैसी होगी या अलग। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी यह जानकारी शेयर करेगा। यह स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 12 पर आधारित होगा।

यह भी पढ़े… Elon Musk के पिता ने कहा ‘अपने बेटे पर कोई गर्व नहीं’

स्मार्टफोन 6.55 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले और 120hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। वहीं बात प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 778G+ चिपसेट को स्मार्टफोन में लैस किया जा सकता है। वहीं Nothing Phone 1 की तरह 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा बैक में उपलब्ध होगा और फ्रंट में 16 सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध हो सकता है। बता दें की अभी तक कंपनी ने इस स्मार्टफोन की घोषणा आधिकारिक तौर पर नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews