Nothing Phone 1: इंतजार हुआ खत्म! Nothing ला रहा है इस हफ्ते अपना पहला स्मार्टफोन, जाने डीटेल

Nothing Phone 1: इंतजार हुआ खत्म! Nothing ला रहा है इस हफ्ते अपना पहला स्मार्टफोन, जाने डीटेल

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Nothing Phone 1 का इंतज़ार काफी महीनों से था। कंपनी पहले ही अपने Audio डिवाइस के कारण लोगों के दिलों पर राज कर रही है, लेकिन अब बारी इसके स्मार्टफोन की है। Nothing इस हफ्ते अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है, जिसकी घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। यह अंदाजा लगाया जा रहा है की यह स्मार्टफोन आईफोन जैसे फीचर्स के साथ आएगा। हालांकि इससे पहले भी स्मार्टफोन से जुड़ी अफवाह सामने आई है, लेकिन खुद कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस हफ्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है।

— Nothing (@nothing) June 6, 2022

यह भी पढ़े… इंतजार खत्म! Nothing Phone जल्द आ रहा है, Carl Pei ने हटाया लॉन्च होने की तारीख पर से पर्दा

लॉन्च होने से पहले की इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं, लेकिन अब इसके डिस्प्ले के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा हट चुका है। फ्लिपकार्ट पर स्मार्टफोन को देखा गया है। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन में 6.55 इंच ऑलेड डिस्प्ले है। यह फ्लैट कोनों के साथ लॉन्च हो सकता है। Nothing Phone 1 में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर हो सकता है। यह एंड्रॉयड 12 कम काम करेगा यह दावा भी किया जा रहा है। तो वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8जीबी रैम और 128जीबी इंटर्नल स्टोरेज उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews