लॉन्च से पहले लीक हुए Nothing Phone 2 के फीचर्स, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन, जल्द होगी मार्केट में एंट्री

लॉन्च से पहले लीक हुए Nothing Phone 2 के फीचर्स, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन, जल्द होगी मार्केट में एंट्री

Upcoming Smartphone: नथिंग फोन 2 की अधिकारिक घोषणा हो चुकी है। इस साल Summer में स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक इस पेशकश सबसे पहले यूएस मार्केट में होगी। भारत में यह जल्द लॉन्च होगा। इससे पहले Nothing Phone 2 के फीचर्स लीक हो चुके हैं। डिवाइस में कई फीचर्स आईफोन 14 से मिलते-जुलते होंगे। जिसमें सैटेलाइट कनेक्टिविटी भी शामिल है। डिजाइन और रेंडर से जुड़े अपडेट भी सामने आए हैं।

टिप्सटर Ben Geskin ने नथिंग फोन 2 के फीचर्स और डिजाइन से पर्दा हटा दिया है। स्मार्टफोन यूनिक और आकर्षक डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। Phone 1 की तरह इसमें भी ट्रांसपेनरेन्ट बैक और व्हाइट एलईडी देखने को मिलेगा। कंपनी अपने दूसरे स्मार्टफोन में कई नए फीचर्स भी जोड़ सकता है। इसमें आईफोन 12 जैसे फ्लैट Edges देखने को मिल सकते हैं। कैमरा मॉड्यूल में भी बदलाव नजर आ सकता है। इसमें आईफोन एक्सएस की तरह वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। इसके अलावा पंच हॉल कैमरा सेंटर पर नजर आ सकता है।

बात नथिंग फोन 2 के अन्य फीचर्स की करें तो यह स्नैपड्रैगन 8+ जेन चिपसेट से लैस होगा। डिवाइस 6.55 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और इन प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर के साथ आ सकता है। संभावनाएं हैं कि इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप 50 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होगा। फोन में 5,000mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और वायरलेस चार्जिंग भी मिल सकता है। कहा जा रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 13 NothingOSपर आधारित होगा। इसके तीन स्टोरेज वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews