Nothing Phone 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Nothing Phone 2 का फर्स्ट लुक आया सामने, जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, मिलेंगे ऐसे फीचर्स

New Smartphone: नथिंग फोन 2 पिछले कई महीनों में चर्चा में है। कई बार इंटरनेट पर इससे जुड़ी जानकारी भी लीक हो चुकी है। कंपनी ने खुद बुधवार को Nothing Phone 2 की घोषणा कर दी है। इस साल जून-सितंबर के बीच इसकी पेशकश भी हो सकती है। कंपनी ने स्मार्टफोन का टीज़र ट्विटर पर शेयर किया है। साथ ही लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी दे दी है। British Summer, 2023 में डिवाइस की लॉन्चिंग होगी।

जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Carl Pei की कंपनी अपना सेकेंड जेनरेशन स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। भारतीय बाजारों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। डिवाइस के कई की-फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। फोन 1 की तरह नथिंग फोन 2 भी ट्रांसपेरेंट रियर पैनल और मल्टीपल एलईडी लाइट्स के साथ लॉन्च होगा। कुछ नए बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इससे पहले बीआईएस पर स्मार्टफोन को स्पॉट किया गया था, जिसके जरिए बैटरी और अन्य डिटेल्स सामने आई थी।

रिपोर्ट की माने तो नथिंग फोन 2 Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होगा। साथ में 12जीबी तक रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस 5,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि फोन 2 की कीमत में वृद्धि होगी। साथ में कई नए अपडेट्स भी देखने को मिल सकते हैं। Nothing Phone 2 की पेशकश सबसे पहले US के बाजारों में होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews