Nothing Phone 2: भारत में जल्द एंट्री लेगा नथिंग का नया स्मार्टफोन, BIS पर हुई लिस्टिंग, ऐसी होगी बैटरी

Nothing Phone 2: भारत में जल्द एंट्री लेगा नथिंग का नया स्मार्टफोन, BIS पर हुई लिस्टिंग, ऐसी होगी बैटरी

Nothing Phone 2: भारत में बहुत जल्द नथिंग अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसकी लिस्टिंग भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाईट बीआईएस पर हो चुकी है। इससे पहले US के मार्केट में नथिंग फोन 2 लॉन्च होने की खबरें सामने आई थी। रिपोर्ट की माने तो इस साल जुलाई में यह यूएस के बाजारों में नजर आ सकता है। हालांकि अब तक भारत में इसके लॉन्चिंग टाइमलाइन की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें की यह कंपनी का दूसरा फोन होगा।

ऐसी होगी बैटरी

बीआईएस पर Nothing NT02 को देखा गया है। अंदाजा लगाया जा रहा है की यह कंपनी का फोन 2 है। लिस्टिंग के मुताबिक स्मार्टफोन में पिछले मॉडल की जैसी की बैटरी कैपेसिटी मिलेगी। फोन 2 में 4500mAh की बैटरी मिल सकती है।

ऐसे होंगे फीचर्स

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक नथिंग फोन 2 में ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph लाइट जैसे फीचर्स मिल सकते है। इसके अलावा इसमें आईफोन 14 जैसा मिलता-जुलता बॉक्सी डिजाइन मिलने की खबरें भी सामने आई है। हैंडस्ट में कई नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। बात प्रोसेसर की करें तो यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 से लैस हो सकता है। हालांकि कंपनी ने कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews