Upcoming Smartphone: नथिंग भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना दूसरा स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। जुलाई में Nothing Phone 2 की लॉन्चिंग हो सकती है। इससे पहले कंपनी ने स्मार्टफोन से जुड़े कई खुलासे कर दिए हैं। प्रोसेसर, बैटरी कैपेसिटी, डिजाइन और स्क्रीन साइज़ से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। नया डिवाइस कई खास और फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देगा। फोन 1 की तुलना में इसकी बैटरी भी बड़ी होगी। अब कंपनी ने ट्वीट के जरिए Phone 2 के डिस्प्ले साइज़ और बैटरी कैपेसिटी को कन्फर्म कर दिया है।

नथिंग फोन 2 में फोन 1 से 0.15 इंच बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। फोन (1) 6.55 इंच स्क्रीन के साथ आता है। साथ में AMOLED पैनल, फुल एचडी रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं बात बैटरी कैपेसिटी की करें तो इसमें पिछले मॉडल की तुलना की तुलना में 200mAh बड़ी बैटरी मिलेगी । इसका मतलब है फोन 2 4700mAh बैटरी पैक के साथ आएगा।

नथिंग फोन 2 का कार्बन फूटप्रिन्ट 53.45 किलोग्राम है, जो फोन 1 के मुकाबले 5 किलोग्राम कम है। स्मार्टफोन के निर्माण में फोन 1 की तुलना 3 गुना अधिक Recycled या बायो बेस्ड कॉम्पोनेन्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही डिवाइस प्लास्टिक फ्री रिटेल पैकेज के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

बात डिवाइस के अन्य फीचर्स की करें तो यह Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS  सपोर्ट के साथ मिल सकता है। डिजाइन भी खास होगी। कहा जा रहा है कि फोन 1 की तरह यह भी ट्रांसपेरेंट बैक और एलईडी लाइट्स के साथ आएगा।