Hindi News

 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Nothing का नया स्मार्टफोन, टीजर जारी, ये होगा नाम, यहाँ जानें डिटेल 

Published:
नथिंग का नया स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने घोषणा कर दी है। हालांकि नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Nothing का नया स्मार्टफोन, टीजर जारी, ये होगा नाम, यहाँ जानें डिटेल 

नथिंग ने भारत के लिए अपने नए स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। टीज़र जारी हो चुका है। हालांकि इसके नाम का खुलासा अब तक कंपनी ने नहीं किया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह डिवाइस “Nothing Phone 3” या “Phone 3a” हो सकता है।

वीडियो टीज़र में स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। 4 मार्च 2025 को मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस ईवेंट के दौरान नथिंग का नया हैंडसेट एंट्री ले सकता है। इसके लिए फ्लिपकार्ट ने लैंडिंग पेज भी तैयार किया है। फोन के फीचर्स को अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है।

कैसा होगा नथिंग फोन 3? 

नथिंग फोन 3 से जुड़ी कई जानकारी लॉन्च से पहले ही लीक हो चुकी है। यह कंपनी के मिड-रेंज डिवाइस में से एक होगा। पिछले रिपोर्ट के मुताबिक फोन Snapdragon 8s Gen 3 या मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200+ चिपसेट से लैस होगा। वहीं प्रो वेरिएन्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज मिलेगा। यह भी कहा जा रहा है कि फोन AI फीचर्स के साथ आएगा। नथिंग फोन 3 6.5 इंच डिस्प्ले और प्रो मॉडल 6.67 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।

कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर दिखा स्मार्टफोन 

कुछ दिन पहले ही नथिंग के दो नए डिवाइस को बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था।  जिनके मॉडल नंबर A059 और A059P था। IMEA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी इसे देखा गया है। रिपोर्ट की माने तो नथिंग फोन 3 सीरीज में कंपनी तीन नए स्मार्टफोन शामिल करेगी, इसमें नथिंग फोन 3, फोन 3a और फोन 3a प्लस हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews