Nothing का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, कई मोबाईल कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर   

Nothing का नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, कई मोबाईल कंपनियों को देगा कड़ी टक्कर   

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट।  बहुत जल्द नथिंग (Nothing) अपने नए और पहले स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। जो मोबाईल मार्केट के अन्य कॉम्पनियों को कड़ी टक्कर भी दे सकती है। Nothing के फाउन्डर कार्ल पेई (Carl pei) है जो लंबे समय तक प्रसिद्ध मोबाईल कम्पनी वनप्लस (Oneplus) के  को -फाउंडर रह चुके हैं। पिछले साल ही Nothing ने अपना दूसरा प्रोडक्ट  नथिंग ईयर वन  (Nothing Ear 1 ) को लॉन्च  किया था।  अब तक Nothing अपनी पहचान audio device के लिए बना चुका है, लेकिन अब इस कंपनी का स्मार्टफोनए भी लॉन्च होने वाला है, जो Oneplus के लवर्स के लिए एक अच्छी खबर भी साबित हो सकती है।

यह भी पढ़े…  New Launch: इस महीने OnePlus का नया फोन होगा लॉन्च, जाने कीमत और अन्य फीचर्स

Summer 2022 में लॉन्च होगा स्मार्टफोन

बुधवार को एक ईवेंट दौरान कंपनी ने यह जानकारी साझा की है कि Nothing अब अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च करने जा रहा है। साथ ही कई प्रोडक्ट भी लॉन्च करने वाला है, हालांकि अब तक उसने अपने प्रोडक्ट को रिवील नहीं किया है। लेकिन Nothing के अपकमिंग स्मार्टफोन और ऑपरेटिंग सिस्टम की  एक झलक सामने आ चुकी है। कंपनी के फाउंडर के मुताबिक इस साल गर्मियों में Nothing का पहला स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है।  संभावनाएं हैं कि यह यूजर्स को एक अच्छा एक्सपीरियंस देगा और यह स्मार्टफोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, जिसमें नथिंग ऑपरेटिंग सिस्टम की लेयर भी उपलब्ध होगी।

क्या हो सकती है कीमत

क्योंकि अब तक कंपनी ने स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, इसलिए फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। लेकिन अपने एक ईवेंट में Carl Pei ने कहा था की यह स्मार्टफोन oneplus को नहीं Apple को टक्कर देगा।  अब कीमत Apple की तरह होगी या Oneplus इसका पता लॉन्च होने के बाद चल पाएगा।  बुधवार को एक ईवेंट  में नए Carl Pei  ने स्मार्टफोन को लॉन्च करने की अनाउंसमेंट कर दी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews