Samsung Galaxy A14: इस दिन लॉन्च हो सकता है सैमसंग का ये नया मॉडल, 50MP कैमरा के साथ होगी 5000mAh की बैटरी

Samsung Galaxy A14: इस दिन लॉन्च हो सकता है सैमसंग का ये नया मॉडल, 50MP कैमरा के साथ होगी 5000mAh की बैटरी

Samsung Galaxy A14 : भारत में Samsung सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले स्मार्टफोन ब्रांड्स में से एक है। इसी कड़ी में कंपनी जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, 18 जनवरी को Samsung Galaxy A14 लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें इसके मॉडल नंबर को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया है। यह 5G मॉडल है जो कि सबसे पहले अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया था और अब इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी की जा रही है। आइए विस्तार से जानें इस फोन के फीर्चस के बारे में…

फीचर्स

गैलेक्सी A14 5G में 6.6 इंच की स्क्रीन मिल सकती है, जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होने की संभावना है। नया स्मार्टफोन 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके अलावा, सैमसंग दो साल के प्रमुख Android OS अपग्रेड को भी पेश करने का वादा कर रहा है।इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर होने की बात कही जा रही है।

कीमत

Samsung Galaxy A14 5G के कीमत की बात करें तो Galaxy A14 की ऑन बॉक्स कीमत 22,999 रुपये हो सकती है लेकिन रिटेल की कीमतों में 2,000 रुपये या 3,000 रुपये कम होगी। हालांकि, भारत में इसकी कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है।

कैमरा

वहीं, अगर इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल किया जाएगा।इसके फ्रंट कैमरा को 13-मेगापिक्सल सेंसर में अपग्रेड किया जाएगा।

ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

सैमसंग ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से फोन के लॉन्च की जानकारी दी है। बता दें कि इस फोन को इस महीने की 18 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही A23 5G को भी भारत में लॉन्च किया जाना है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews