OnePlus 10T बस कुछ दिनों में लेगा भारत में एंट्री, डिजाइन और फीचर्स से हटा पर्दा, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

OnePlus 10T बस कुछ दिनों में लेगा भारत में एंट्री, डिजाइन और फीचर्स से हटा पर्दा, लॉन्चिंग डेट कर लें नोट

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद OnePlus 10T उर्फ OnePlus Ace Pro लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने लॉन्चिंग डेट की घोषणा कर दी है। बस कुछ दिनों में ही यह स्मार्टफोन के ग्रैन्ड एंट्री ग्लोबल और इंडियन मार्केट में लेने वाला है। 3 अगस्त को भारत में OnePlus 10T के नाम से यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा और वहीं चीन में यह स्मार्टफोन OnePlus Ace Pro के नाम से आएगा। बता दें की भारत में इससे पहले वन प्लस का टी सीरीज जिसका नाम OnePlus 8T था। लॉन्च से पहले ही OnePlus 10T के स्पेसिफिकेशन, डिजाइन और कीमत सामने आ चुकी है। OnePlus 10T के डिजाइन को नज़रअंदाज नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… कच्चे तेल के भाव में हुई वृद्धि, MP के इन शहरों में आज बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहाँ जाने अपने शहर का हाल

इस स्मार्टफोन की डिजाइन और फीचर्स यूजर्स को दीवाना बना सकते हैं। वहीं इस स्मार्टफोन को तगड़े प्रोसेसर से लैस किया गया है। स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट यूजर्स को बेहतरीन अनुभव देने में सक्षम होगा। कहा जा रहा है की स्मार्टफोन बिना किसी अलर्ट स्लाइडर के लॉन्च होगा। OnePlus 10T जो चीन में OnePlus Ace Pro के नाम से लॉन्च होगा, इस मॉडल में 16जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज मिलेगा।

वहीं OnePlus 10T के डिजाइन की बात करें तो सेंटर में एक पंच हॉल कटआउट है, जो सेल्फ़ी स्नैपर के लिए दिया गया है। लेफ्ट में वॉल्यूम बटन और राइट में पॉवर बटन दिया गया है। बैक में लेफ्ट के टॉप कॉर्नर में रेक्टन्गुलर मॉड्यूल है। स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: जेड ग्रीन और मूनस्टोन ब्लैक। OnePlus 10T में 6.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। जिसके बैक में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर मौजूद है। वहीं बैटरी बैकआप की बात करें तो स्मार्टफोन 4800mAh बैटरी और 150W चार्जिंग के साथ आएगा। कहा जा रहा है की OnePlus 10T की कीमत भारत में 49,000 रुपये और 48,499 रुपये के बीच में हो सकती है। वहीं स्मार्टफोन के सेल Amazon पर होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews