OnePlus 11 और Oppo Find N2 जल्द होंगे लॉन्च, दोनों में मिलेगा एक जैसा कैमरा, ऐसे होंगे फीचर्स

OnePlus 11 और Oppo Find N2 जल्द होंगे लॉन्च, दोनों में मिलेगा एक जैसा कैमरा, ऐसे होंगे फीचर्स

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल Oppo और वनप्लस दोनों ही कंपनियों ने मार्केट में अपने कई स्मार्टफोन्स लॉन्च किये हैं। फिलहाल दोनों ही कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो बहुत जल्द लॉन्च होने जा रहे हैं। Oppo अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Oppo Find N2 है। दूसरी तरफ OnePlus 11 सीरीज की लॉन्चिंग होने वाली है।

यह भी पढ़ें…Government Job 2022 : यहाँ 25 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 30 नवंबर से पहले करें आवेदन

अब तक दोनों ही स्मार्टफोन को लेकर कई अफवाएं सामने आ चुकी है। दोनों के कैमरे को लेकर नई अपडेट सामने आई है। कहा जा रहा है की OnePlus 11 और Oppo Find N2 में एक जैसा कैमरा मिल सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसा ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकता है। हालांकि इस बात को लेकर कंपनी ने कोई दावा नहीं किया है। बता दें की Oppo Find N2 इस साल दिसंबर तक चीन के बाजारों में लॉन्च हो सकता है।

यह भी पढ़ें…KBC की हॉट सीट पर बैठे दिखाई देंगे एमपी के भूपेंद्र, पिता ने जताई खुशी

दोनों ही हैन्डसेट में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। हालांकि इस दोनों का फ़ंक्शन एक जैसा होगा य नहीं इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। वहीं स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल वाइड स्नैपर और 32 मेगापिक्सल का SonyIMX टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। भले ही दोनों स्मार्टफोन का कैमरा एक जैसा हो लेकिन इसमें चिपसेट अलग मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews