OnePlus 11 Pop-Up Event: वनप्लस के प्रॉडक्ट्स पर मिल रहे हैं कई शानदार ऑफर्स, यहाँ जानें डिटेल्स

OnePlus 11 Pop-Up Event: वनप्लस के प्रॉडक्ट्स पर मिल रहे हैं कई शानदार ऑफर्स, यहाँ जानें डिटेल्स

OnePlus 11 Pop-Up Event: वनप्लस भारत में अपना पॉप-आप ईवेंट आयोजित करने जा रही है। जहां कंपनी के फैंस को कई ऑफर्स मिलेंगे। यह कार्यक्रम कुछ चुनिंदा लोगों के लिए हैं। हाल ही में कंपनी ने क्लाउड ईवेंट में अपने शानदार स्मार्टफोन वनप्लस 11 लॉन्च कर दिया है। अब भारत के कई स्थानों पर पॉप ईवेंट की कर रहा है। शनिवार यानि आज अलग-अलग ज़ोन में ईवेंट हुआ है। इस दौरान वनप्लस 11 की खरीददारी पर ग्राहकों को कई ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही कई चीजें गिफ्ट के तौर पर मिलेंगी। जिसमें टी-शर्ट, ईयरफोन्स और पॉवर बैंक भी शामिल हो सकते हैं।

इस स्थानों पर ईवेंट का आयोजन

वनप्लस बॉउलेवर्ड (ब्रिगेड रोड बेंगलुरू), सिलेक्ट सिटीवॉक मॉल (साकेत नई दिल्ली), वनप्लस एक्सपिरियन्स स्टोर (फीनिक्स पलैडीयम, मुंबई), वनप्लस निजाम पैलेस (हिमायत नगर हैदराबाद),  वनप्लस एक्सपिरियन्स स्टोर (फीनिक्स मार्केट सिटी, चेन्नई), वनप्लस एक्सपिरियन्स स्टोर (सीजी रोड अहमदाबाद), वनप्लस एक्सपिरियन्स स्टोर (जेएम रोड, पुणे) में ईवेंट का आयोजन आज 11 बजे से हो चुका है।

मिलेंगे खास ऑफर्स

शुरुआत के 11 ग्राहकों कुछ लिमिटेड ऑफर्स मिलेंगे। साथ ही उन लोगों को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा, जो 7 फरवरी को आयोजीत हुई क्लाउड ईवेंट का हिस्सा बने थे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर भी 1000 रुपये की छूट मिलेगी। जियो भी 599 रुपये के प्लान पर स्पेशल ऑफर दे रहा है। 12 महीनों के लिए नॉन-कोस्ट ईएमआई की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। साथ ही 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस आईओएस और वनप्लस के डिवाइसेस पर मिल रहा है। और अन्य ऑफर्स भी शामिल कीये गए हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews