OnePlus 11 के टीज़र ने मचाया धमाल, होगा कंपनी का पॉवरफुल स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें

OnePlus 11 के टीज़र ने मचाया धमाल, होगा कंपनी का पॉवरफुल स्मार्टफोन, मिलेंगे धांसू फीचर्स, जानें

New Smartphone: वनप्लस लवर्स का इंतज़ार खत्म हुआ। कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के टीज़र को जारी करते हुए इसके घोषणा कर दी है। जिससे यह पता चलता है की बहुत जल्द यह बाजारों में दस्तक देगा। हम यह बात OnePlus 11 की करें रहे हैं। इसकी चर्चा लंबे समय से थी। पिछले कई महीनों से इससे जुड़ी जानकारी लीक हो रही है। अब तक डिजाइन भी सामने आ चुकी है। साथ ही इसके फीचर्स से भी पर्दा हट चुका है।

डिजाइन का हुआ खुलासा

शनिवार को चीन में वनप्लस ने एक ईवेंट का आयोजन किया, कंपनी के 9 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान वनप्लस के टीज़र को भी शेयर किया है। इस वीडियो में स्मार्टफोन के पूरे डिजाइन को देखा जा सकता है। जो लीक हुई डिजाइन के जैसा ही है। बैक में सर्कुलर Hasselbald कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 4 सर्कल शामिल है। साथ में दायें ओर एक अलर्ट स्लाइडर भी दिया गया है, जो इस मॉडल को और भी ज्यादा खास बनाता है।

ऐसे होंगे फीचर्स

टीज़र में ब्लैक कलर के मॉडल को देखा गया, अफवाह है कि यह मैट ब्लैक है। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द ग्रीन मॉडल से भी पर्दा हटा सकता है। हालांकि अब तक कंपनी ने फीचर्स से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं दी है। वनप्लस 11 में Qualcomm का नया प्रोसेसर “स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 मिल सकता है। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 100W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी मिल सकती है। 6.7 इंच QHD+ AMOLED पैनल के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट 12जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज के साथ मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews