OnePlus का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, लुक बना देगा दीवाना, 8 अक्टूबर से सेल शुरू, जान लें फीचर्स-कीमत

OnePlus का नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, लुक बना देगा दीवाना, 8 अक्टूबर से सेल शुरू, जान लें फीचर्स-कीमत

New Smartphone: कुछ दिन पहले ही वनप्लस ने OnePlus 11R 5G Solar Red एडीशन का टीज़र जारी किया था। अब इसे भारत में लॉन्च कर दिया गया है। डिवाइस नए फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ आता है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से Amazon.com, कंपनी ने ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर ऐप पर शुरू होगी।

प्रोसेसर और स्टोरेज

वनप्लस 11आर 5जी सोलर रेड के बैंक में वेगन लेदर टेक्स्चर मिलता है। इसका पूरा बैक रेड कलर का है, जिसे आकर्षक बनाने काम काम इसमें उपलब्ध सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल करता है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन स्टैन्डर्ड मॉडल जैसे ही हैं। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 SoC से लैस किया गया है। साथ में 18जीबी LPDDR5 X रैम और 512 जीबी स्टोरेज मिलता है।

कैमरा और बैटरी

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी और 100W SuperVOOC एंड्यूरेन्स एडीशन चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता, जो फोन को मात्र 25 मिनट में 100% चार्ज कर सकता है।  हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमेरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलता है।

कीमत

फोन की कीमत 45,999 रुपये है। सेल के दौरान ग्राहकों को कई ऑफर्स मिलेंगे। 12 महीने के लिए No -Cost ईएमआई पर इसे खरीदा जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत 3000 रुपये का बोनस मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews