इंतजार खत्म! OnePlus 11 का ऑफिशियल लुक आया सामने, डिजाइन बना देगा आपको दीवाना, दो रंगों में होगा उपलब्ध, जानें यहाँ

इंतजार खत्म! OnePlus 11 का ऑफिशियल लुक आया सामने, डिजाइन बना देगा आपको दीवाना, दो रंगों में होगा उपलब्ध, जानें यहाँ

Upcoming Smartphone: आखिरकार लंबा इंतजार खत्म हुआ, OnePlus 11 के ऑफिशियल लुक का खुलासा हो चुका है। बहुर जल्द मार्केट में यह नया स्मार्टफोन अपनी शानदार एंट्री लेने वाला है। हैंडसेट की चर्चा लंबे समय से हो रही है। स्पेसिफिकेशन बहुत पहले ही सामने आ चुके हैं।

बता दें की इस सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल है, जिसमें OnePlus 11 और OnePlus 11 प्रो शामिल है। इसका कलर, डिजाइन और रेंडर सामने आ चुका है। GadgetGang के मुताबिक वनप्लस के नए स्मार्टफोन्स दो रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें Forest Emerald और Volcanic ब्लैक शामिल है। इसका लुक भी काफी खास है। बैक में मौजूद सर्कुलर कैमरा इसे आकर्षक लुक देता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप एक एलईडी फ्लैशलाइट के साथ दिया गया है। साथ में मेटल फ्रेम और Curved डिस्प्ले भी फ्रंट में नजर आ रहा है।

अब बात वनप्लस 11 के स्पेसिफिकेशन की करें तो दोनों ही मॉडल में 6.7 इंच QHD प्लस AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया गया है, जिसमें 16जीबी रैम और 512जीबी स्टोरेज को भी जोड़ा गया है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा सेंसर, 48 मवगपिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है। इसमें 5000mAh की बैटरी के साथ 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अब तक कंपनी ने लॉन्च की तारीख का ऐलान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि डिवाइस 2023 के शुरुआती महीने में हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews