लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus 12 के फीचर्स, खास होगा कैमरा और प्रोसेसर, जानें डीटेल

लॉन्च से पहले सामने आए OnePlus 12 के फीचर्स, खास होगा कैमरा और प्रोसेसर, जानें डीटेल

Upcoming Smartphone: वनप्लस अपना नया स्मार्टफोन पेरिस्कोप कैमरा और लेटेस्ट मोबाइल चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकता है। नई रिपोर्ट के मुताबिक अगले साल तक OnePlus 12 लॉन्च हो सकता है। यह वनप्लस 11 का सक्सेसर होगा, जो इस साल लॉन्च हुआ था। पहली बार डिवाइस को लेकर कोई अपडेट सामने आई है। कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारी सामने आ चुकी है।

Digital Station की रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज कंपनी वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन में पेरिस्कोप कैमरा जोड़ सकती है। हालांकि टिप्सटर से डिवाइस के नाम को लेकर कोई बात नहीं कही है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वनप्लस 12 है। बता दें कि वनप्लस 11 में भी इस खास Camera के मिलने की खबर सामने आई थी, हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। वर्ष 2021 में कंपनी ने Hasselblad से हाथ मिलाया था और लगातार कैमरा क्वालिटी को सुधारने में जुटा हुआ है।

Periscope कैमरा की मदद से यूजर्स को ज्यादा Zooming की क्षमता मिलेगी। इसे अब तक गूगल 7 प्रो और सैमसंग गैलक्सी S23 अल्ट्रा में देखा जा चुका है।  कंपनी ने डिवाइस से जुड़ी कोई घोषणा अब तक नहीं की है।

टिप्सटर के मुताबिक कंपनी पेरिस्कोप कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है, प्रोडक्ट का मॉडल नंबर “SM8650” का है। संभावनाएं हैं कि फोन में Qualcomm का लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 देखने को मिल सकता है। कहा जा रहा है कि इस साल के अंत में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 लॉन्च होगा।

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की घोषणा की है। अगस्त में वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, इस बात का खुलासा लेटेस्ट लीक के जरिए हुआ है। वहीं वनप्लस 12 की पेशकश अगले साल हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews