वनप्लस 12 चीन में लॉन्च, इस दिन लेगा भारत में एंट्री, पावरफुल प्रोसेसर और रेन टच टेक्नोलॉजी से है लैस, यहाँ जानें डीटेल

oneplus 12

New Smartphone Launch: लंबे इंतजार के बाद चीन में वनप्लस 12 लॉन्च हो चुका है। जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में दस्तक देने वाला है। OnePlus 12 में कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे ब्रांड के अन्य मॉडल्स से खास बनाता है। चिपसेट से लेकर कैमरा तक पावरफुल और फ्रेश है। स्मार्टफोन के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगें। यह भारत और ग्लोबल मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च हो सकता है। ब्रांड ने लॉन्च टाइम का कन्फर्म कर दिया है, लेकिन कोई तारीख घोषित नहीं की है। टीज़र के मुताबिक यह 2024 के शुरुआत यानि जनवरी महीने में लॉन्च हो सकता है। चीन में 12जीबी+128जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 52,590 रुपये है।

oneplus 12

प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

वनप्लस 12 को लेटेस्ट Snapdragon 5 Gen 3 चिपसेट से लैस किया गया है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। इसकी थिकनेस 9.15 mm और वकन 220 ग्राम है। इसमें नया X-ऐक्सिस लिनीयर मोटर AAC टेक्नोलॉजी बायोनिक वाइब्रैशन मोटर कोडनेम मेगाट्रॉन मिलता है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट 54000mAh बैटरी के साथ मिलता है।

oneplus 12

डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.82 इंच 2K OLED LTPO 3.0 प्रो पिक्सल वर्क्स X7 इंडिपेंडेंट डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ साथ मिलता है। हैंडसेट में आईपी65 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग, Rain Water Technology, लेफ्ट में अलर्ट स्लाइडर, गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन, डॉल्बी विजन आईआर ब्लास्टर रिमोट कंट्रोल और अन्य कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं।

oneplus 12

कैमरा

इसमें ब्रांड का सबसे पावरफुल कैमरा मिलता है। बैक में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT808 OIS, 48 IMX68 अल्ट्रावाइड और 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन OIS पेरीस्कोप ज़ूम लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगामिक्सल सोनी IMX165 कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews