वनप्लस 12 की लाइव इमेज लीक, रेन टच फीचर और बड़े वेपर चैंबर के साथ जल्द होगा लॉन्च, ये डेट कर लें नोट, जानें खासियत

oneplus 12

Oneplus 12 Live Image Leaks: वनप्लस 12 जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है। फोन की चर्चा लंबे समय से हो रही है। इसके कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। अब स्मार्टफोन की लाइव इमेज लीक हो चुकी है। साथ ही कुछ फीचर्स कन्फर्म हो चुके हैं। वनप्लस 11 का सक्सेसर दुनिया का पहला फोन है, जो 9140mm2 वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा। 5 दिसंबर को यह चीन में लॉन्च होगा। वहीं जनवरी 2024 में इसकी पेशकश भारत में हो सकती है।

oneplus 12
वनप्लस 12 का रियल-लाइफ इमेज लीक

बहुत खास होगा डिस्प्ले

ब्रांड भी वनप्लस 12 का टीज़र जारी कर चुका है। डिस्प्ले और कैमरा से जुड़ी जानकारी भी साझा कर चुका है। कहा जा रहा है की यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें Inaugural 2K स्क्रीन मिलेगा। साथ में A+ सर्टिफिकेशन DisplayMate भी मिलेगा। फोन ProXD डिस्प्ले के साथ आएगा।, जो 4500 बिट्स पीक ब्राइटनेस देने में सक्षम होगा। फोन में 2K “फुल लिंक” Dolby विजन डिस्प्ले मिलेगा।
oneplus 12

प्रोसेसर, स्टोरेज और सॉफ्टवेयर 

डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC से लैस होगा। साथ में X-एक्सिस मोटर, 24 जीबी रैम और 1टीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह ColorOS 14 एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा।
oneplus 12

कैमरा और कलर ऑप्शन

वनप्लस ने फोन के कैमरा का खुलासा भी कर दिया है। यह Hasselband से ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। जिसमें 48 मेगापिक्सक प्राइमेरी Sony IMX581 अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल LYT-808 टेलीफोटो कैमरा के साथ मार्केट में दस्तक देगा । इसकी कीमत वनप्लस के ज्यादा होगी। फोन के तीन कलर ऑप्शन मौजूद होंगे: रॉक ब्लैक, Pale ग्रीन और व्हाइट।
oneplus 12

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो फोन में रेन टच टेक्नोलॉजी, अलर्ट स्लाइडर, होलोग्राफिक ऑडियो टेक्नोलॉजी और कई खास सुविधाएं मिलेंगी। रेन टच टेक्नोलॉजी के मदद से फोन पानी में भिंगने के बाद भी खराब नहीं होगा। वहीं होलोग्राफिक ऑडियो के तहत डिवाइस में एक साथ 12 ऑब्जेक्ट्स को जोड़ने की सुविधा मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews