लॉन्च से पहले वनप्लस 12 के कीमत का खुलासा, इस दिन शुरू होगी सेल, नोट कर लें डेट, ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ

OnePlus 12

Upcoming Smartphone: वनप्लस के फ्लैगशिप में 23 जनवरी भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं। OnePlus 12 और OnePlus 12R का इंडिया लॉन्च कन्फर्म हो चुका है। चीन में हैंडसेट की पेशकश बहुत पहले हो चुकी है। लॉन्च से कुछ दिन पहले स्मार्टफोन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। कीमत और सेल डेट का खुलासा हो चुका है।

OnePlus 12

कीमत

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में वनप्लस 12 की शुरुआती कीमत  65,000 रुपये के आसपास होगी। 12जीबी रैम वेरिएन्ट 64,999 रुपये और 16जीबी मॉडल 69,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। वहीं वनप्लस 12आर की सेल फरवरी में शुरू होगी।

कैसे देखें लॉन्च ईवेंट?

वनप्लस 12 की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। 23 जनवरी को शाम 7:30 बजे नई दिल्ली के प्रगति मैदान में कंपनी द्वारा लॉन्च ईवेंट का आयोजन होगा। इस दौरान OnePlus Buds 3 को भी पेश किया जाएगा। ईवेंट की लाइव स्ट्रीम आप ट्विटर और यूट्यूब पर देख सकते हैं।

OnePlus 12

ऐसे होंगे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल हैं। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। यह 6.82 इंच डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W रैपिड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews