OnePlus 12 आ रहा है दिलों पर करने राज, फीचर्स लीक, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा, इस प्रोसेसर से होगा लैस

OnePlus 12 आ रहा है दिलों पर करने राज, फीचर्स लीक, मिलेगा 32MP सेल्फी कैमरा, इस प्रोसेसर से होगा लैस

Upcoming Smartphone: जल्द ही OnePlus 12 की पेशकश हो सकती है। इसके फीचर्स को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रेंडर्स में बदलाव हुआ है। वनप्लस 12 के लॉन्च डेट की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। स्मार्टफोन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वनप्लस 11 की तरह इसके सक्सेसर में भी सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

नया वनप्लस 12 लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस होगा।साथ में Adreno 750 GPU और LPDDR5x रैम के साथ-साथ UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। जो डिवाइस को गेमिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन बना सकता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। नए इमेज में अलर्ट स्लाइडर और पावर बटन को राइट साइड में देखा जा सकता है। वहीं लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर मिलता है। फोन 6.7 इंच QHD+ OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

कैमरा

इसके कैमरे में भी कंपनी ने बदलाव किया है। नई रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल IMX9xx प्राइमेरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 64 मेगापिक्सल OV64B पेरीस्कोप के साथ आएगा। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट

कहा जा रहा है कि OnePlus 12 में 5000mAh बैटरी 150W वायर्ड चार्जिंग के साथ मिलेगा। साथ में 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। बता दें कि वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर डिवाइस से जुड़ी अपडेट साझा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews