OnePlus 12 दिसंबर में होगा लॉन्च, डिजाइन से हट गया पर्दा, फीचर्स लीक, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

OnePlus 12 दिसंबर में होगा लॉन्च, डिजाइन से हट गया पर्दा, फीचर्स लीक, मिलेगा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

File Pic.

New Smartphone: वनप्लस अपने कई स्मार्टफोन्स पर अभी काम कर रहा है। 29 अगस्त को कंपनी का पहला Foldable स्मार्टफोन लॉन्च हो सकता है। वहीं OnePlus 12 का फर्स्ट लुक हाल ही में सामने आया था। फीचर्स और रेंडर से भी पर्दा हट चुका है। अब डिवाइस के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इस साल दिसंबर महीने में हैंडसेट की पेशकश चीन में होगी।

टिप्सटर Max Jambor के मुताबिक दिसंबर 2023 में वनप्लस 12 की लॉन्चिंग चाइनीज मार्केट में होगी। वहीं वर्ष 2024 में ग्लोबल लॉन्चिंग की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि इस साल कंपनी ने वनप्लस 11 लाइनअप को लॉन्च कर दिया है।

कुछ दिन पहले ही वनप्लस 12 का पहला लुक सामने आया था। साथ ही कई की-फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। स्मार्टफोन की डिजाइन काफी हद्द तक वनप्लस 11 जैसा ही है। बस कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बाएं साइड नें वॉल्यूम रॉकर देखा गया है। दायें साइड अलर्ट और पावर बटन मिलेगा। डिवाइस स्लिम, ग्लॉसी और सैंडस्टोन फिनिश के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन पेरीस्कोपिक लेंस के साथ आएगा। डिस्प्ले में सुधार देखने को मिलता सकता है। Digital Chat Station के अनुसार वनप्लस 12 2K Curved OLED डिस्प्ले के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा फोन में 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।  डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 8 चिपसेट से लैस हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews