OnePlus 12R का पहला लुक सामने आया, फीचर्स भी लीक, जानें कब होगा लॉन्च

OnePlus 12R का पहला लुक सामने आया, फीचर्स भी लीक, जानें कब होगा लॉन्च

File Pic.

OnePlus Upcoming Smartphone: वनप्लस फिलहाल कई डिवाइसेस पर काम कर रहा है। जिसमें से एक OnePlus 12R है। स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन अब इसका फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जी हाँ वनप्लस 12आर की डिजाइन कैसी होगी, इसका खुलासा हो चुका है। टिप्सटर अभिषेक यादव ने मुताबिक फोन जनवरी 2024 में चीन के मार्केट में लॉन्च होगा।

वनप्लस 12आर के बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक एलईडी फ़्लैश लाइट को देखा जा सकता है। फ्रंट में सेंटर पर एक पंच हॉल कटआउट दिया गया है। हैंडसेट के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। यह Snapdragon 8 Gen 2 से लैस होगा। साथ ही एंड्रॉयड 14 ओएस पर आधारित होगा।

बात अन्य फीचर्स की करें तो नए डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 32 मेगापिक्सल 2x ऑप्टिकल ज़ूम पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल हैं। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए मिल सकता है।

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5 AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलने वाला है। अलर्ट स्लाइडर मिलने की भी संभावना है। 5000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ OnePlus 12R चीन और ग्लोबल मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews