तहलका मचाने आ रहा है OnePlus Ace 2, सामने आए फीचर्स, मिलेगी 100W की चार्जिंग सुविधा, जानें सबकुछ

तहलका मचाने आ रहा है OnePlus Ace 2, सामने आए फीचर्स, मिलेगी 100W की चार्जिंग सुविधा, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में OnePlus के नए और दमदार स्मार्टफोन की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट की माने तो फिलहाल कंपनी OnePlus Ace 2 पर काम कर रही है। नई लीक की माने तो OnePlus Ace 2 के फीचर्स Realme GT Neo 5 से मिलते-जुलते फीचर्स होंगे। इस साल वनप्लस अपने कई डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus Ace 2 में 6.7 इंच OLED डिस्प्ले Curved Edges के साथ मिलेगा।

यह भी पढ़ें…AIIMS Recruitment: यहाँ 254 पदों पर निकली भर्ती, 19 दिसंबर से पहले करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

स्मार्टफोन में इसके अलावा 1.5K रिजोल्यूशन और एक ऑप्टिकल इन स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट स्कैनर मिलता है। इससे पहले भी स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। OnePlus Ace 2 को Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। और 16 जीबी का रैम भी मिलेगा। वहीं OnePlus Ace 2 में 5,000mAh की बैटरी 100W की चार्जिंग के साथ मिलेगा। कैमरा की बात करें तो OnePlus Ace 2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 16 मेगापिक्सल कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर और तीसरा 2 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा।

हालांकि अब तक कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। यह कहा जा रहा है की OnePlus Ace 2 ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11R के नाम पर लॉन्च होगा। वहीं Realme GT Neo 5 में OnePlus Ace 2 जैसे होंगे, Realme GT Neo 5 चीन में लॉन्च हुए Realme K60 का राइवल होगा। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द OnePlus Ace 2 को लेकर कोई अपडेट दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews