OnePlus Ace 2: वनप्लस ला रहा है अपना धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी, भारत में होगा नाम अलग, यहाँ जानें

OnePlus Ace 2: वनप्लस ला रहा है अपना धांसू स्मार्टफोन, मिलेगा दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी, भारत में होगा नाम अलग, यहाँ जानें

Upcoming Smartphones: इस साल वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है। फिलहाल कंपनी नए मॉडल पर काम कर रही है, जिसे वनप्लस Ace का सक्सेसर बताया जा रहा है। स्मार्टफोन की कुछ जानकारी हाल ही में लीक भी हो चुकी है। हम बात OnePlus Ace 2 की कर रहे हैं। स्मार्टफोन की नई लीक सामने आ चुकी है, जिससे प्रोसेसर और कैमरा का खुलासा हो चुका है।

हो सकता रीब्रांड वर्ज़न

लीक में हैंडसेट को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। साथ ही स्मार्टफोन से जुड़ी कई जरूरी अपडेट्स भी सामने आ चुकी हैं। पिछली रिपोर्ट के मुताबिक यह नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 के रीब्रांड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अब तक स्मार्टफोन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है। यह भी कहा जा रहा है की भारत में यह स्मार्टफोन OnePlus 11R के नाम से लॉन्च हो सकता है।

मिलेगी बड़ी बैटरी

OnePlus Ace 2 के बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी 100W के साथ मिल सकता है। हालांकि यह पिछले मॉडल के मुकाबले काफी कम है। OnePlus Ace में 150W की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई थी।

कमाल के हैं फीचर्स

बात फीचर्स की करें तो नए लीक के मुताबिक OnePlus Ace 2 में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। इसके साथ 8जीबी रैम, 12जीबी रैम और 16जीबी रैम के ऑप्शन मिल सकते हैं। इंटर्नल स्टोरेज के दो ऑप्शन होंगे, जिसमें 128 जीबी और 256 जीबी शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा है की यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का शूटर शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews