OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मिलेगा 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें खास बातें

OnePlus ला रहा है नया स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मिलेगा 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जानें खास बातें

Upcoming Smartphone: वनप्लस कई नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा। वनप्लस नॉर्ड 3, वनप्लस फोल्ड  और OnePlus Ace 2 Pro की पेशकश जल्द ही हो सकती है। इन सभी डिवाइसेस की चर्चा लंबे समय से हो रही है। वनप्लस ऐस 2 प्रो को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं।

टिप्सटर के मुताबिक नए Ace 2 Pro में 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं दूसरा वेरिएन्ट 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। साथ में 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह कंपनी के मिड रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा। डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और नए लार्ज-एरिया VC हीटिंग Dissipation टेक्नोलॉजी से लैस होगा।

कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी सेंसर और दो अन्य सेंसर मिल सकते हैं, कैमरा सेटअप से जुड़ी अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। नया वनप्लस ऐस 2 प्रो मार्केट में कई स्मार्टफोन को टक्कर देगा। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन हाई फ्रीक्वेनसी डिमिंग के साथ मिल सकता है। इस लिस्ट में Realme K60 और Realme GT Neo5 Pro भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डिवाइस ग्लोबल मार्केट में OnePlus 11RT के नाम से दस्तक दे सकता है। कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। न ही अब तक लॉन्च की तारीख सामने आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews