जनवरी में वनप्लस ऐस 3 होगा लॉन्च, सामने आई झलक, टीजर जारी, ऐसा होगा कैमरा, मिलेंगे कई खास फीचर्स, ये तारीख कर लें नोट

OnePlus Ace 3

Upcoming Smartphone: वनप्लस के फ्लैगशिप में जल्द ही OnePlus Ace 3 लॉन्च होने वाला है। इससे पहले कंपनी ने टीज़र जारी कर दिया है। डिजाइन, स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कैमरा सैंपल भी सामने या चुका है। 4 जनवरी को चीन में फोन लॉन्च होगा। भारत में इसकी पेशकश OnePlus 12R के नाम से हो सकती है।

ऐसा होगा कैमरा

ब्रांड ने स्मार्टफोन का कैमरा स्पेसिफिकेशन कन्फर्म कर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल सोनी का रियर कैमरा मिलेगा। साथ में OIS सपोर्ट मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसमें सोनी IMX890 सेंसर मिलेगा। बैक में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो मैक्रो मिल सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। डिवाइस में प्रोXDR डिस्प्ले भी जोड़ा गया है। इसका स्क्रीन गीले हाथों से छूने पर भी स्मूद काम करेगा।

OnePlus Ace 3

प्रोसेसर और बैटरी

वनप्लस ऐस 3 Qualcomm के स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस होगा। साथ में 16जिबू रैम और 256जीबी स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Ace 3

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन में 6.7 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलेगा। 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो 5जी और 4जी सपोर्ट मिलेगा। ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews