AI फीचर्स के साथ OnePlus Ace 3V लॉन्च, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट से है लैस, लुक भी आकर्षक, यहाँ जानें कीमत और खासियत

upcoming smartphone

OnePlus New Smartphone: वनप्लस ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम “OnePlus Ace 3V ” है। फिलहाल, इसे चीन में लॉन्च किया गया है। जल्द ही या ग्लोबल मार्केट में भी दस्तक दे सकता है। खास बात यह है कि यह पहला स्मार्टफोन है जो स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसमें कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।

OnePlus Ace 3V

डिजाइन और कीमत

स्मार्टफोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक है। फ्लैट फ्रेम और अलर्ट स्लाइडर के साथ यह आता है। बैक में वर्टिकली अरेंज्ड Pill शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 277 डॉलर यानि करीब 23,078 रुपये है। फोन की थिकनेस 8.47mm  और वजन 200 ग्राम है।

डिस्प्ले

वनप्लस का नया फोन यूनिक डिजाइन के साथ आता है। इसमें 6.74 इंच 1.5k OLED Tianma U8+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1100 निट्स HBM और 450पीपीआई के साथ दिया गया ।‌ साथ में रेंट टच टेक्नोलॉजी और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।

OnePlus Ace 3V

प्रोसेसर

वनप्लस ऐस 3वी को Qualcomm 7+ Gen 3 और Adreno 732 GPU TSMC 4nm से लैस किया किया गया है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। इसमें 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल का एंड्राइड अपडेट मिलने का दवा कंपनी ने किया है।

कैमरा के बारे में

रिमोट कंट्रोलिंग के लिए आईआर ब्लास्ट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, ब्लूटूथ वर्जन 5.4 वाई-फाई 6-5, 5000mAh की बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सुपपोर्ट मिलता  है। 50 मेगापिक्सल OIS सपोर्ट मेन कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा व्हाइड और  5 पिक्सल लेंस। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews