आ रहा है OnePlus Ace 5, डिजाइन और फीचर्स लीक, सामने आया फर्स्ट लुक, जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल 

वनप्लस ऐस 5 भारत में वनप्लस 13R के नाम से लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स और डिजाइन से पर्दा हट चुका है।
OnePlus Ace 5

OnePlus Ace 5: वनप्लस ऐस 5 मार्केट में जल्द ही एंट्री ले सकता है। यह कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में से एक होगा। दिसंबर में इसकी पेशकश चीन में हो सकती है। स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी लीक हो चुकी है। पहला लुक भी सामने आ चुका है। हैंडसेट भारतीय बाजार में “OnePlus 13R” के नाम से लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने डिवाइस के लॉन्च को लेकर कोई भी घोषणा अब तक नहीं की है।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि वनप्लस ऐस 5 कई नए अपडेट्स के साथ आएगा। परफॉरमेंस से लेकर कैमरा में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। बता दें कि वनप्लस 12R भी सर्कुलर कैमरा डिजाइन के साथ आता है।

OnePlus Ace 5

प्रोसेसर, बैटरी और स्टोरेज (OnePlus 13R)

लीक के मुताबिक स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होगा। नया गेमिंग वाईफाई चिप भी मिल सकता है। 6300mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। 16 जीबी LPDDR5R रैम के साथ 512जीबी UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है।

वनप्लस ऐस 5 के फीचर्स (OnePlus Ace 5 Features)

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ऐस 5 6.78 इंच BOE X2 8टी LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं प्रो मॉडल में अल्ट्रा वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 टेलिफोटो कैमरा प्राइमेरी कैमरा के साथ देखने को मिलेगा। क्रिस्टल शील्ड ग्लास, कैरेमिक बैक और मेटल फ्रेम देखने को मिल सकता है। अलर्ट स्लाइडर भी मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews