OnePlus का नया स्मार्टफोन आ रहा है मचाने तहलका, लॉन्च से पहले हट गया फीचर्स से पर्दा, यहाँ जानें डीटेल

OnePlus का नया स्मार्टफोन आ रहा है मचाने तहलका, लॉन्च से पहले हट गया फीचर्स से पर्दा, यहाँ जानें डीटेल

New Smartphone: वनप्लस का नया स्मार्टफोन मोबाइल मार्केट में एंट्री लेने वाला है। अगले साल तक OnePlus 12R की पेशकश हो सकती है। बता दें कि इस साल फरवरी में वनप्लस 11आर की लॉन्चिंग हुई थी। हालांकि अब तक वनप्लस 12आर को कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

प्रोसेसर और बैटरी

लॉन्च से पहले ही OnePlus 12R के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। साथ में 5500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस एंड्रॉयड 14 ऑक्सिजनOS पर आधारित होगा।

डिस्प्ले

डिस्प्ले और अन्य फीचर्स की बात करें तो वनप्लस 12आर 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें अलर्ट स्लाइडर और स्टेरियो स्पीकर्स मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

कैमरा

कैमरा से जुड़ी जानकारी भी लीक हुई है। स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 32 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिल सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

यह कंपनी का मिड-रेंज फोन है। OnePlus 11R की कीमत 39,999 रुपये से लेकर 44,999 रुपये से बीच है। उम्मीद है कि वनप्लस 12आर भी 50 हजार रुपये से कम के कीमत में आएगा। हालिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में फोन लॉन्च हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews