OnePlus का नया स्मार्टफोन BIS पर आया नजर, डिजाइन का हुआ खुलासा, जल्द होगा भारत में लॉन्च, जानें डीटेल

oneplus new smartphone

OnePlus New Smartphone: वनप्लस वर्तमान में अपने कई डिवाइस पर काम कर रहा है। हाल ही में वनप्लस के नए स्मार्टफोन को भारत ब्यूरो सर्टिफिकेशन (BIS) वेबसाइट पर देखा गया है। हालांकि डिवाइस के नाम को लेकर कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई। लिस्टिंग के स्मार्टफोन का मॉडल नंबर CPH2613 है। यह ही यह भारत में लॉन्च हो सकता है।

नाम और प्रोसेसर के बारे में

अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन वनप्लस नॉर्ड सीरीज का हिस्सा होगा। के जानकारी के लिए बता दें की Nord सीरीज ब्रांड के मिड रेंज डिवाइसेज में से एक है। फोन का नाम OnePlus Nord CE 5 या OnePlus Nord CE 5 Lite हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो डिवाइस स्नैपड्रैगन 7S जेन 2/स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट से लैस होगा।

ऐसा होगा डिजाइन

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक नया स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम बॉडी के साथ आ सकता है। इसके फ्रंट टॉप एक पंच होल एक पंच होल एक पांच हॉल कट आउट मिलेगा बैक में वर्टिकली अरेंज्ड ड्यूल कैमरा सिस्टम देखा गया है। स्मार्टफोन के दाएं तरफ पावर और वॉल्यूम Key दिए गए हैं। अलर्ट स्लाइडर को लेकर कोई भी अपडेट अब तक सामने नहीं आई है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन हॉल देखा जा सकता है।

कैसा होगा कैमरा?

लिस्टिंग के मुताबिक हैंडसेट 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर 4096×3072 पिक्सल रेजोल्यूशन, OIS और EIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews