OnePlus Nord 3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, आई नई अपडेट, जून में देगा बाजारों में दस्तक, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

OnePlus Nord 3 भारत में जल्द होगा लॉन्च, आई नई अपडेट, जून में देगा बाजारों में दस्तक, मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

New Smartphones: इस साल कई स्मार्टफोन्स मोबाइल मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी अपने नए फोन पर काम कर रही है। भारत में OnePlus Nord 3 की टेस्टिंग चल रही है। बहुत जल्द इसकी पेशकश हो सकती है। लॉन्च से पहले फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। यह वनप्लस के किफायती स्मार्टफोन में से एक होगा। नए अपग्रेड और शानदार फीचर्स के साथ भारतीय बाजारों नजर आएगा। कहा जा रहा है पिछले सभी नॉर्ड मॉडल के मुकाबले इसमें अधिक अपडेट्स देखने को मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन इस खान जून में लॉन्च हो सकता है। जिसका कोडनेम “Larry” है। अब तक एक फिक्स तारीख लॉन्च की तय नहीं की गई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द इससे जुड़ी जानकारी का भी खुलासा हो। वहीं वनप्लस नॉर्ड 3 के स्पेसिफिकेशन भी अब तक सामने नहीं आया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। फोन 5जी नेटवर्क पर काम करेगा। साथ में एक 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंस और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ भारत में एंट्री लेगा।

पिछले साल कंपनी ने अपने नॉर्ड सीरीज का आखिरी स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T को जुलाई में पेश किया था। स्मार्टफोन 6.43 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। जिसकी कीमत 28,999 रुपये है। इसे मीडियाटेक डायमेनसीटी 1300 SoC प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसके साथ 12जीबी रैम और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews