OnePlus ला रहा है सस्ता 5G स्मार्टफोन, 20 हजार से कम होगी कीमत, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, यहाँ जानें फीचर्स

OnePlus ला रहा है सस्ता 5G स्मार्टफोन, 20 हजार से कम होगी कीमत, 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, यहाँ जानें फीचर्स

OnePlus New Smartphone: भारत में वनप्लस का कारोबार काफी अच्छा है। लोगों कंपनी के प्रोडक्ट्स बेहद ही पसंद आते हैं। कंपनी भी अपने यूनिक डिजाइन और खास फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है। कुछ दिनों में ब्रांड अपने नए बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रहा है। स्मार्टफोन का नाम “OnePlus Nord CE 3 Lite 5G” है। यह डिवाइस लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहा है । अब तक कई बार फीचर्स भी लीक हो चुके हैं। बता दें कि नॉर्ड सीरीज ब्रांड का किफायती लाइनअप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट की तरह यह डिवाइस भी 20 हजार रुपये से कम की कीमत में बिकेगा। हालांकि अब तक इसके कीमत को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

इस बार नए नॉर्ड CE 3 लाइट में यूजर्स को बिल्कुल फ्रेश कलर मिलेगा। स्मार्टफोन पैस्टल कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा। यह 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इसकी कीमत ही नहीं बल्कि फीचर्स भी लोगों को आकर्षित लग सकती है। कहा जा रहा है की फोन में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा। बैक में दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। साथ में 16 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा भी मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नया वनप्लस नॉर्ड सीई लाइट Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। 5,000mAh की बैटरी के साथ 67W की फास्ट चार्जिंग सुविधा मिल सकती है। 4 अप्रैल 2023 को स्मार्टफोन की लॉन्चिंग होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews