OnePlus Nord CE 3 Lite के फीचर्स का हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे 2 कलर ऑप्शन

OnePlus Nord CE 3 Lite के फीचर्स का हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च, मिलेंगे 2 कलर ऑप्शन

OnePlus Nord CE 3 Lite कुछ दिनों में लॉन्च हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी लॉन्चिंग 4 अप्रैल, 2023  को हो सकती है। लेकिन इससे पहले स्मार्टफोन से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। इसे Geekbench पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए चिपसेट, सॉफ्टवेयर, कलर ऑप्शन और स्टोरेज की डिटेल्स से पर्दा हट चुका है। इसकी डिजाइन वनप्लस ऐस 2वी के तरह हो सकती है।

गीकबेंच के मुताबिक नया वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट का मॉडल नंबर CPH2465 है। यह Qualcomm Snapdragon 695 SoC चिपसेट के लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 ओएस पर आधारित होगा। यह भी कहा जा रहा है कि डिवाइस कंपनी के किफायती स्मार्टफोन में से एक है। जो ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord 3 के नाम से लॉन्च हो सकती है।

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा हैंडसेट में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।

मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक नए वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हो सकते हैं। जिसमें ब्लैक और लाइम शामिल है। अब तक कंपनी ब्लैक कलर में कई स्मार्टफोन्स लॉन्च कर चुकी है। लेकिन इसका Lime थोड़ा अलग और नया होगा। इसकी कीमत 20 हजार के कम हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews