1 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा OnePlus का नया स्मार्टफोन, बजट में हो सकता है फिट, फीचर्स और कीमत लीक, जानें डिटेल

oneplus nord ce 4

OnePlus Nord CE 4 Launch Date: वनप्लस इंडियन मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन पेश करने के लिए तैयार है।कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड CE 4 की घोषणा दी है। लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो चुका है। 1 अप्रैल 2024 शाम 6:30 बजे नया स्मार्टफोन भारत में इंट्री लेगा। पोस्टर के जरिए प्रोसेसर, कैमरा मॉड्यूल और डिजाइन का खुलासा भी हो चुका है।

प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और कीमत

ऑफिशियल पोस्टर के मुताबिक फोन मार्केट में दो रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें ब्लैक और ग्रीन शामिल हैं। डिवाइस को स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 SoC से लैस किया गया है। यह एंड्रॉयड 14 OxygenOS 14 पर आधारित होगा। वनप्लस नॉर्ड CE 3 के सक्सेसर की कीमत 27000 रुपये के आसपास हो सकती है।

oneplus nord ce 4

कैमरा और डिस्प्ले

लॉन्च से पहले स्मार्टफोन की कई फीचर्स लीक हो चुके हैं। नया वनप्लस नॉर्ड CE 4 मार्केट में 6.7 इंच फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160 पीडब्ल्यूएम के साथ लॉन्च हो सकता है। बैक में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX890 OIS प्राइमेरी और 8 मेगापिक्सल IMX355 रियर कैमरा शामिल है। फ्रंट 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया मिलने की संभावना है। माइक्रोफोन आईआर ब्लास्टर को भी टॉप फ्रेम में सपोर्ट किया गया है।

अन्य फीचर्स पर भी नज़र डालें

फोन में 5000mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में एनएफसी, इन डिस्पले फिंगरप्रिंट स्कैनर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस और आईपी54 रेटिंग मिलने की संभावना भी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews