जल्द ही लॉन्च होगा OnePlus Nord N20 5G, लीक हुए इसके स्पेसिफिकेशन, जाने यहाँ

जल्द ही लॉन्च होगा OnePlus Nord N20 5G, लीक हुए इसके स्पेसिफिकेशन, जाने यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। OnePlus मोबाइल कम्पनी ने अपने नए स्मार्टफोन OnePlus Nord N20 5G के लॉन्च होने की घोषणा कर दी है, हालांकि इसके लॉन्च होने की तारीख की घोषणा अब भी बाकी है। लेकिन अब इसके स्पेसिफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक स्मार्टफोन के ऊपर लेफ्ट कॉर्नर में एक कटआउट पंच होल डिस्पले है, साथ ही ट्रिपल कैमरा सेटअप भी उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन इस महीने यानि अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़े… DUET: छात्रों का इंतज़ार खत्म! दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी कोर्स के लिए आवेदन शुरू

बात इसके डिजाइन की करें तो इसके डिजाइन यूजर्स को अपनी और आकर्षित करेगा। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले 60hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। हालंकि कम्पनी का कहना है ग्राहकों को एलसीडी स्क्रीन 60hz रिफ्रेश रेट और एमोलेड 60hz रिफ्रेश रेट का ऑप्शन दिया जाएगा। फिलहाल मोबाईल फोन की अधिक जानकारी कम्पनी ने शेयर नही की है। यह स्मार्टफोन नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में लॉन्च हो चुका है, अब इसकी बारी भारत में लॉन्च होने की है। यह स्मार्टफोन हाई बैटरी बैकअप और सुपर फास्ट चार्जिंग सुविधा के साथ भारत में लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल कैमरा सेटअप क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 695 SoC उपलब्ध होगा। 48MP+2MP+2MP प्राइमरी कैमरा और 16 MP सेल्फी कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन अच्छी फोटोग्राफी दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews