OnePlus Nord N20 SE ने चुपके से ले ली भारत में एंट्री, शुरू हुई ऑनलाइन बिक्री, कीमत बेहद कम, जानें डिटेल्स

OnePlus Nord N20 SE ने चुपके से ले ली भारत में एंट्री, शुरू हुई ऑनलाइन बिक्री, कीमत बेहद कम, जानें डिटेल्स

New Smartphone Launched: भारत के बाजारों में OnePlus Nord N20 SE की एंट्री हो चुकी है। अब ग्राहक आसानी से ऑनलाइन स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कंपनी मार्केट में वनप्लस 11 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो अगले साल तक लॉन्च हो सकता है। बता दें वनप्लस नॉर्ड एन20 SE इस साल अगस्त में ही US में लॉन्च हो चुका था, लेकिन अब जाकर भारत में इसकी बिक्री शुरू हुई है।

यहाँ खरीदे स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन की बिक्री Flipkart और Amazon दोनों की प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाईट पर होगी। हैंडसेट दोनों प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड भी हो चुका है। इससे पहले कंपनी ने कोई भी जानकारी स्मार्टफो के लॉन्च को लेकर नहीं दी थी। अचानक से यह फ्लिपकार्ट और एमेजॉन पर लिस्ट हो चुका है। Flipkart पर स्मार्टफोन की कीमत 14,990 रुपये हैं। वहीं Amazon पर इसकी कीमत 14,588 रुपये है। बता देन की यह 5जी सपोर्ट नहीं करता।

ऐसे हैं फीचर्स

बात स्मार्टफोन के फीचर्स की करें तो OnePlus Nord N20 SE में 6.56 इंच पंच-हॉल डिस्प्ले, एचडी प्लस रिजोल्यूशन और एलसीडी पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें यूजर्स को कई मॉर्डन अपडेट्स नजर आ सकते हैं। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है। डिवाइस को मीडियाटेक हेलिओ G35 SoC चिपसेट से लैस किया गया है। जिसमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज मिलता है।

बैटरी और कैमरा है अच्छा

फोटोग्राफी के लिए में वनप्लस नॉर्ड एन20 SE में 50 मेगापिक्सल मेन लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया गया है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी 33W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews