वनप्लस ने चोरी-चुपके लॉन्च किया नया 5G स्मार्टफोन, आकर्षक है डिजाइन, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें डीटेल

OnePlus Nord N30 SE 5g

OnePlus Nord N30 SE 5G: वनप्लस ने चोरी-चुपके अपना नया स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इसका नाम Nord N30 SE है, जो वर्ष 2022 में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 20 SE का सक्सेसर है। भारत में डिवाइस के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा फिलहाल नहीं की है। कीमत और उपलब्धता को लेकर भी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।

OnePlus Nord N30 SE 5g

प्रोसेसर और डिस्प्ले

वनप्लस का नया 5जी स्मार्टफोन 6.72 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्पले के साथ आता है। इसे MediaTek Dimensity 6020 5G प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है।

कैमरा के बारे में

नया स्मार्टफोन Dual रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर शामिल है। फ्रंट के टॉप-सेंटर पर एक पंच हॉल कट आउट दिया गया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल सेल्फ़ी देखा जा सकता है। डिजाइन काफी हद्द तक नॉर्ड 20 SE जैसा ही है।

OnePlus Nord N30 SE 5g

कलर ऑप्शन और अन्य फीचर्स

स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध होगा- ब्लैक सैटिन और Cyan स्पार्कल। अन्य फीचर्स कि बात करें तो फोन में 5000 मेगापिक्सल बैटरी के साथ 33W वायर्ड चार्जिंग दिया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस नॉर्ड सीरीज ब्रांड के बजट फ्रेंडली लाइनअप में से एक है। नॉर्ड 20 SE की कीमत फिलहाल मार्केट में 15000 रुपये तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews