OnePlus Open – वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Open अगस्त में होगा लॉन्च, लीक हुई जानकारी

OnePlus Open – वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन Open अगस्त में होगा लॉन्च, लीक हुई जानकारी

OnePlus Foldable Smartphone: वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियों में है। अब डिवाइस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। प्रसिद्ध टिप्सटर अभिषेक यादव के मुताबिक कंपनी अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन एक नए नाम और डिजाइन के साथ इस साल अगस्त में लॉन्च कर सकती है। फोन का नाम “OnePlus Open” बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले फोल्डेबल डिवाइस का नाम OnePlus V Fold बताया जा रहा था।

“वनप्लस ओपन” मार्केट में Samsung Z Fold सीरीज को टक्कर दे सकता है। डिवाइस के नाम से ही कुछ अलग और नया होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं वनप्लस ओपन के फीचर्स को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इससे जुड़ी कोई जानकारी साझा करेगी।

वनप्लस V फोल्ड के फीचर्स लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक स्मार्टफोन बेहतरीन हार्डवेयर के साथ आएगा। हैंडसेट में 7.8 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। वहीं आउटसाइड में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है। यह भी कहा जा रहा है कि फोन में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews