OnePlus Open की लॉन्च डेट लीक, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, बढ़ेगी सैमसंग की टेंशन, जानें फीचर्स

OnePlus Open की लॉन्च डेट लीक, जल्द लेगा मार्केट में एंट्री, बढ़ेगी सैमसंग की टेंशन, जानें फीचर्स

OnePlus Open: वनप्लस अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। लोगों को भी डिवाइस का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में  ब्रांड ने वनप्लस ओपन के लॉन्च को कन्फर्म कर दिया है। इसके फीचर्स और स्पेसफिकेशन भी लीक हो चुके हैं। साथ ही इससे जुड़ी कई बातें भी सुनने को मिल रही है। अब OnePlus Open का लॉन्च डेट भी लीक हो चुका है।

कब होगा लॉन्च?

टिप्सटर Max Jambor के मुताबिक वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा। हालांकि की अब तक कंपनी ने इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

डिजाइन और लुक

पिछली रिपोर्ट के मुताबिक वनप्लस ओपन Samsung Galaxy Z Fold 5 जैसे ही बुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आएगा। स्मार्टफोन की तस्वीर भी लीक हो चुकी है। यह स्लिम डिजाइन, फ्लैट एज, अलर्ट स्लाइडर और सर्कुलर कैमरा कटआउट के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

डिस्प्ले और कैमरा

फोल्डेबल फोन 7.8 इंच 2K AMOLED फोल्डिंग डिस्प्ले और 6.3 AMOLED फ्रंट स्क्रीन के साथ लॉन्च हो सकता है। दोनों ही डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट की सुविधा मिलेगी। वनप्लस ओपन में 48 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा सेंसर मिलेगा। फ्रंट स्क्रीन पर 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर और 20 मेगापिक्सल सेल्फ़ी स्नैपर मिलने की संभावना है।

प्रोसेसर और स्टोरेज

लीक के मुताबिक डिवाइस Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होगा। साथ में 16जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 4800mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews